29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर पौनै पंद्रह लाख की ठगी

जौनपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर पौनै पंद्रह लाख की ठगी

# भुक्तभोगी को दिया गया नियुक्ति पत्र निकला फर्जी

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र की एक युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। नगर के एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों पूर्व प्रधान के साथ मिलकर एचएएल में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 14.70 लाख रुपये ठग लिए। भुक्तभोगी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर से न्याय की गुहार लगाई है।गोरारी खलीलपुर निवासी राजेश राय के मुताबिक उनकी पुत्री गरिमा राय वर्ष 2018 में इंटर करने के बाद कंप्यूटर की शिक्षा ली थी। इसी दौरान उसकी नगर के सोंधी निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई।
राजेश राय ने तथाकथित उस व्यक्ति से बताया कि वह अपनी पुत्री गरिमा के लिए कोशिश कर रहा हूं। उस व्यक्ति ने एचएएल कंपनी में उसकी पकड़ है। कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर उसकी नौकरी लगवा देगा। इस बीच उसने अहिरो परशुरामपुर निवासी अपने सहयोगी पूर्व प्रधान से मुलाकात कराया। दोनों जालसाजों ने मिलकर लखनऊ के कल्यानी विहार चिन्हट निवासी अपने तीसरे सहयोगी के बैंक एकाउंट में पैसा भेजने को कहा। भुक्तभोगी ने दोनों व्यक्तियों पर विश्वास करके 14.70 लाख रुपए अलग अलग तिथियों में तीनों व्यक्तियों को नगद और खाते में भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद उनकी पुत्री गरिमा को लखनऊ बुलवाया गया। जहां उसे एचएएल कंपनी का नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र लेकर वह एचएएल कंपनी के कार्यालय पहुंची तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। हालांकि पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37121734
Total Visitors
655
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This