31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर भाजपाइयों ने प्रज्वलित किया 105 दीपक

जौनपुर : पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर भाजपाइयों ने प्रज्वलित किया 105 दीपक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रवादी नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 105वीं जयंती के मौके पर 105 दीप जलाकर उन्हें याद कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया। शनिवार की देर शाम पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनके जीवन पर रोशनी डालते हुए प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि श्री उपाध्याय एक सच्चे राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक भी रहे जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र और भाजपा के नाम किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री उपाध्याय जी के मार्गदर्शन पर चलकर भारतीय जनता पार्टी के नेता देश की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्होंने देश के जांबाज विकास पुरुष और धरतीपुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय और देश के चौमुखी विकास पर बोलते हुए कहा कि मोदी जी का यह नारा सबका साथ सबका विकास शत प्रतिशत सफल हुआ है। जिससे भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल को भी एक-एक कर गिनाया और कहा कि योगी राज्य में अपराधी के भूमिगत होने और इनकाउंटर होने से समाज में डर का माहौल नहीं रहा। महिलाएं और युवतियां भी बिना खौफ के आ जा रही हैं जो प्रदेश की आवाम के लिए गौरवपूर्ण है। उक्त अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, रविन्द्र सिंह, राजू दादा, अभय राय, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, विपिन द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, हर्ष मोदनवाल, मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और मण्डल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37129734
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This