जौनपुर : पतंजलि योग समिति ने किया अमृत योग शिविर का शुभारंभ

जौनपुर : पतंजलि योग समिति ने किया अमृत योग शिविर का शुभारंभ

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार प्रातः पांच बजे से शाहपंजा मोहल्ला स्थित उत्सव वाटिका प्रांगण में अमृत योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शिविर के पहले दिन योगाभ्यास योगी वीरेंद्र यादव वीरू द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने शिविर में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने और शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। उपस्थित अन्य योगी साधकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि पहले हम लोग योग को अपनाते हैं। जब योग हमें अपना लेता है तो हमारे सभी शारीरिक मानसिक कष्टों का निवारण हो जाता है। शिविर में अधिक संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। यह शिविर 21 जून तक चलेगा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पश्चात समाप्त होगा।इस अवसर पर अनिल मोदनवाल, शिव कुमार यादव, सतीश मोदनवाल समेत तमाम योग साधक मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : विद्यार्थियों को बनाया जाएगा इंडस्ट्री के काबिल- कुलपति
Next articleजौनपुर : “आपरेशन विजय बुराईयों के खिलाफ जंग” ने किया दूसरी बार रक्तदान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?