जौनपुर : पालिकाध्यक्ष ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण 

जौनपुर : पालिकाध्यक्ष ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
               नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित पालिका के मुख्य द्वार पर बनी दुकानें, कोतवाली परिसर स्थित सुलभ शौचालय, काली चौरा मंदिर परिसर स्थित शौचालय व पक्का पोखरा स्थित सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया।
चेयरमैन गीता जायसवाल ने उपस्थित जनों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक होकर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की अपील की। इसके बाद नगर पालिका के विकास कार्य व साफ सफाई की समीक्षा के साथ ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पालिका कर्मियों से अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का सहयोग लेकर नगर को स्वच्छ बनाएं।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, मंटू चौरसिया, बेचन सिंह, अनुराग मिश्रा, सिंपू अग्रहरी, नवनीत राय, विजय लक्ष्मी गुप्ता, भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्पित जायसवाल समेत तमाम सभासद व गणमान्य मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : आपकी अंतरात्मा जिस क्षेत्र का चयन करे उसी क्षेत्र में बढ़े आगे- कृपाशंकर सरोज
Next articleलखनऊ के चार हुनरमंद बच्चों ने मिलकर बनाई तीन अद्भुत कारें..
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?