26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : पुलिस ने दो गो तस्करों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर : पुलिस ने दो गो तस्करों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

# स्कार्पियो में बीजेपी का झंडा लगा कर करते थे गोतस्करी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा तिराहे के पास रविवार की भोर में गश्त के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वाहन चेकिंग में पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से एक गोवंश और दो तस्करो को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज कर गोवंश को पशुशाला भेज दिया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों तस्करो को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बिजय शंकर सिंह हमराहियो के साथ रविवार की भोर उक्त तिराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी बदलापुर की तरफ से एक स्कार्पियो गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने टार्च जलाकर उसे रुकने का संकेत दिया तो चालक ने गाड़ी रोक दी। तभी गेट खोलकर दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक गोवंश और बाँका तथा तस्करों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम मोहम्मद ऊमर निवासी ग्राम लेदरहीं थाना खेतासराय तथा दूसरे दीन मोहम्मद ने अपना पता वाराणसी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के लाट भैरव मुहल्ला निवासी बताया। दोनों के खिलाफ गोवंश व अवैध आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37124235
Total Visitors
520
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This