29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : पूर्व प्रधान की मौत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

जौनपुर : पूर्व प्रधान की मौत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                तीन दिन पहले ट्रैक्टर से कुचल कर पूर्व प्रधान की हुई मौत के मामले में आरोपित चालक को पुलिस ने शुक्रवार की रात आजाद नहर पुलिया से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।पोरईकला गांव निवासी पूर्व प्रधान राम आसरे राजभर की गुरुवार को गाजीपुर जाते समय भदैला गांव के पास ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई थी।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक शान मोहम्मद खान, कांस्टेबल शिवाधार भारती और सतीश कुमार रात्रि साढ़े दस बजे आजाद नहर पुलिया पर पहुंच कर फरार आरोपित मो जमशेद पुत्र स्व. कमरूद्दीन निवासी ग्राम हाजीरफीपुर थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119238
Total Visitors
596
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This