37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : पूर्व विधायक नदीम जावेद के नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कम्प

जौनपुर : पूर्व विधायक नदीम जावेद के नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कम्प

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत पाराकमाल गांव में पूर्व विधायक नदीम जावेद के पैतृक आवास की देख-भाल कर रहे उनके नौकर ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह उसका शव पूर्व विधायक के पुराने मकान में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पाराकमाल गांव निवासी 40 वर्षीय ओमकार राजभर पुत्र बेचन पूर्व विधायक नदीम जावेद के खाली पड़े पुराने मकान की देख-भाल व साफ-सफाई करता था। रोज की तरह सुबह ओमकार अपने घर से पूर्व विधायक के पुराने मकान पर पहुंच कर साफ सफाई की। इससे पहले उसने गांव में कुछ लोगों के यहां दूध बिक्री किया था। घर का मेन दरवाजा खुला देख पड़ोस के किसी व्यक्ति ने ओमकार को आवाज देते घर में चला गया। घर के कमरे में पंखे से उसका शव लटकता देख शोर मचाने लगा। थोड़ी ही देर में परिजन समेत गांव के लोग पहुंच गए। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी मनभावती का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके करुण क्रंदन से लोगों के नेत्र भर आए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की माने तो ओमकार काफी दिनों से डिप्रेशन में था। उसका मानसिक इलाज भी चल रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37110258
Total Visitors
609
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This