जौनपुर : प्रसपा के जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने गणतंत्र दिवस की 73वें वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती इतने विशाल देश को एक कानूनी सूत्र में बांधने की थी मगर हमारे देश के नेताओं और कानूनविदों ने इस चुनौती को स्वीकार कर एक ऐसा संविधान देश के सामने पेश किया जो पूरे विश्व में अपनी तरह का एक अनूठा और लिखित संविधान है। उन्होंने वीर सपूतों को अपना श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम बापू के बताए अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करें और अपने जीवन में यह संकल्प लें कि जीवन में चाहे जो भी परिस्थितियां बने मगर सत्य तथा अहिंसा के मार्ग का त्याग नहीं करेगें।



















