जौनपुर : प्रेम प्रसंग के चलते युवक की सिर कूंचकर हत्या में तीन गिरफ्तार
जौनपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनहित महाविद्यालय के समीप शुक्रवार 10 जून की सुबह मिले युवक के शव मामले में मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक प्रेम प्रसंग में युवक की सिर कूंचकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जनहित महाविद्यालय के समीप शुक्रवार 10 जून की सुबह साढ़े सात बजे अज्ञात युवक के शव मिलने की आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जेब में रखे आधार कार्ड से मृत युवक की पहचान मुकेश बिंद के रूप में हुई थी, जो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस को शव देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने सिर ने कूंचकर हत्या कर दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने इस मामले में परिजनों से जानकारी इकट्ठा कर जांच शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को जलालपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दिनेश बिंद पुत्र जगत प्रसाद बिंद ग्राम बसीपुर थाना सरायख्वाजा, लकी बिंद पुत्र अक्षयलाल बिंद निवासी वसीरपुर थाना सराख्वाजा और इसी गांव के अरविंद बिंद पुत्र कालीचरण बिंद शामिल थे। एएसपी सिटी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई दो लोहे की राड और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।


















