जौनपुर : बिजली के खंभे में फांसी लगाकर अधेड़ दी जान
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में बीती रात एक अधेड़ ने हाईटेंशन बिजली के खंभे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार पुत्र मिश्रीलाल रोज की भांति खाना खाकर सो गये सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो सुबास को अपने बिस्तर पर न देख इधर उधर खोजने लगे।


















