25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा क्षेत्र में मची रही अफरा-तफरी

जौनपुर : बीएसए ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा क्षेत्र में मची रही अफरा-तफरी

# प्रधानाध्यापक निलंबित, आठ अध्यापकों का रोका गया वेतन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को मछलीशहर विकास खंड के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विद्यालयों से कुल आठ अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। इन अध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। कंपोजिट धनराशि खाते से निकालने के बाद भी विद्यालय भवन का रंग रोगन न करने और परिसर में गंदगी होने पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। दो साल से गायब दो अध्यापकों की जांच बर्खास्तगी के लिए आख्या देने का निर्देश बीईओ को दिया।

बीएसए शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय मुजार पहुंचे। पता चला कि यहां तैनात सहायक अध्यापक सुमन यादव और अशोक कुमार दो साल से अनुपस्थित हैं। दोनों की बर्खास्तगी के लिए जांच आख्या देने के लिए बीईओ को निर्देश दिया। अनुदेशक आरती देवी बिना किसी सूचना के 12 जुलाई से गायब हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कनर्वजन कास्ट और अनाज वितरण की जानकारी न देने पर प्रधानाध्यापक राजकुमार और सहायक अध्यापक मो. यूनिस का वेतन रोक दिया। मछलीशहर देवरियां विद्यालय का भवन जर्जर हालत में मिला।

कार्यालय में टूटी हुई कुर्सियां और मेज रखी गई थी। जबकि कंपोजिट धनराशि से एक लाख रुपया निकाला गया है। स्कूल बंद रहने के दौरान कितने बच्चों को एमडीएम का अनाज दिया गया इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक नहीं दे सके। इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक जमींदार को निलंबित कर दिया। यहां के सभी चार अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। अनुपस्थित मिली शिक्षामित्र प्रभावती यादव और संगीता यादव का एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय हटिया में प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह आकस्मिक अवकाश लिखकर 26 अगस्त से गायब मिले। सहायक अध्यापक अनूप कौशिक गायब मिले। सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय खजुरी में प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव सहायक अध्यापक योगेश कुमार अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37176740
Total Visitors
530
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This