जौनपुर : बीज कार्यालय पर ताला देख किसान मायूस होकर लौटे
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
राजकीय कृषि बीज भंडार पर मंगलवार की सुबह धान की बीज लेने पहुंचे किसान घंटों इन्तेज़ार के बाद मायूस होकर बैरंग लौट गए। दोपहर 12 बजे तक कार्यालय न खुलने पर किसानों ने उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार से शिकायत की।बीज लेने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान तीर्थराज यादव, राम बचन यादव, सहदेव यादव, राजपत सिंह, राजेन्द्र यादव आदि मंगलवार की सुबह दस बजे बीज भंडार केंद्र पहुंचे।

















