35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : भूमि विवाद में जानलेवा हमले के चार आरोपियों पर केस दर्ज

जौनपुर : भूमि विवाद में जानलेवा हमले के चार आरोपियों पर केस दर्ज

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
          क्षेत्र अंतर्गत ख्वाजापुर गांव में सोमवार को विवादित भूमि पर जबरन कब्जा जमा रहे मनबढ़ पट्टीदारों को रोकना महिला और उसके पति पर भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने पति को लाठी डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को भी चोटे आई। दोनों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ जान लेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी आसमां का आरोप है कि पट्टीदार मजनू, असगर, अकबर और हारुन पुत्रगण नूरुल्ला उसकी जमीन पर जबरन दीवार की चिनाई कराने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसके पति सारुल्ला को लाठी डंडा से बुरी तरह से पीटने लगे। वह बचाव को गयी तो उसे भी घायल कर दिए। मौके पर ग्रामीणों के जुटने के बाद किसी ढंग से जान बच पाई। सारुल्ला के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117056
Total Visitors
577
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कबाड़ गोदाम में भीषण धमाका, 4 मजदूरों की मौत, 5 किमी तक पहुंची आवाज

कबाड़ गोदाम में भीषण धमाका, 4 मजदूरों की मौत, 5 किमी तक पहुंची आवाज जबलपुर।  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This