39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जौनपुर : मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
            भारतीय परम्परा के अनुसार जिस जगह स्त्रियों की पूजा की जाती है वहाँ देवता निवास करते हैं इसी परम्परा को चरित्रार्थ करते हुए भारत सरकार ने एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है।जिसमें नारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है, फिर वह महिला चाहे गृहणी हो या प्रशासनिक अधिकारी… इसी मिशन शक्ति के अन्तर्गत सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने कोतवाली शाहगंज में तैनात लगभग 10 महिला पुलिसकर्मियों को सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर के रूप में सम्मानित किया।

संस्था की अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज की जो परिस्थितियां हैं उसे देखते हुए यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि आज महिलाएँ सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थित दर्ज करा रही है और उसी उपलब्धि के अनुसार उन्हें सम्मान भी मिलना चाहिए जिसकी वो हकदार है। इसलिए हमारी संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का फैसला लिया। इन महिला कर्मियों का भी परिवार है जिसके प्रति भी इनकी कुछ जिम्मेदारी हैयह लोग उसे पूरा करते हुए अपनी फर्ज को भी बखूबी अंजाम देती हैं। इन्हें सम्मानित करके आज हम लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रहीं हैं कि हमारे मातहत कार्य करने वाली कर्मियों को मेरे सामने सम्मानित किया जा रहा है। एक अधिकारी को उस समय सबसे बड़ा पुरस्कार मिलता है जब उसके सामने उसके मातहत को सम्मानित किया जाता है आज मैं बहुत खुश हूँ, मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नही करते सकता। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी ने सभी सम्मानित महिला पुलिस कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप लोग इसी प्रकार अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए अपने फर्ज को अंजाम दीजिये जिससे समाज में आप लोगों को इसी प्रकार सम्मान मिलता रहे।

जेसीआई के पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार जायसवाल ने सभी महिला पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है कि आप एक साथ अपने जीवन की कई भूमिका को बखूबी निर्वहन करती है। कार्यक्रम का संचालन कर रही कुसुम जायसवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम संयोजक वंदना अग्रहरि ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मानित किये जाने वाली महिला पुलिस कर्मियों में मुख्य रूप से महिला कांस्टेबल अंजू यादव, सुचिता शुक्ला, श्रुति उपाध्याय, प्रियंका खरवार, सुषमा, आरती, साक्षी मौर्या, प्रियंका देवी आदि रही।कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी एकता, नीलम, श्रद्धा सोनी पूजा अग्रहरि, अंजली अग्रहरि आदि भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116374
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This