34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : राजपत जायसवाल बने लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष

जौनपुर : राजपत जायसवाल बने लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               रविवार को लायंस क्लब शाहगंज स्टार के 7वें अधिष्ठापन समारोह में लायन राजपत जायसवाल को अध्यक्ष के रूप में अधिष्ठापित किया गया। पदारोहण अधिकारी के रूप में उपस्थित पूर्व मंडलाध्यक्ष ला. कुंवर बीएम सिंह ने अध्यक्ष के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया।जिसमे सचिव ला. संजीव जायसवाल कोषाध्यक्ष, ला. मनोज पाण्डेय, ला. मोहम्मद अब्बास, ला. प्रवीण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, ला महेंद्र जायसवाल, ला. प्रदीप जायसवाल, ला. मनीष अग्रहरि, ला. डॉ रफ़ीक़ फ़ारूक़ी, ला. सतीश गुप्ता निर्देशक, ला. दीपक सिंह पीआरओ निर्वाचित किए गए।

दीक्षा अधिकारी के रूप में उपस्थित उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय ला. एमजेएफ पीके सिंह ने नए सदस्यों राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल व संतोष जायसवाल को सदस्यता की शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडलाध्यक्ष ला. पीएमजेएफ डॉ क्षितिज शर्मा ने लायंस के सेवा कार्य के विषय में उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया तथा नए प्रकल्पों के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष ला.एमजेएफ चैतन्य पण्ड्या ने सपत्नीक उपस्थित होकर संस्था के कार्यों एवं जोन चेयरपर्सन मनोज जायसवाल की प्रसंशा की व पूर्व में किये गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। सभा संचालन ला. रविकान्त जायसवाल ने किया। सभी सदस्य, पूर्व सदस्य व नए सदस्यों के साथ उनके परिवार भी भागीदार बने। अन्य क्लब से आये ला. सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ला. गणेश व अन्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108359
Total Visitors
638
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This