37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : राज्यमंत्री ने जनसंपर्क कर बताई सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर : राज्यमंत्री ने जनसंपर्क कर बताई सरकार की उपलब्धियां

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                     विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान होने से पहले बीजेपी पूरी तरह चुनावी मूड में दिखने लगी है। मंगलवार को आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई।
राज्यमंत्री श्री यादव खेतासराय बाजार के दक्षिणी छोर पर पहुंचे। यहां से पैदल चलकर पूरे बाजार में एक एक दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों का विवरण पत्रक दिया। इस दौरान लोगों से 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए आग्रह किया। राज्यमंत्री ने सड़क के दोनों पटरियों के दुकानदारों, ठेला, खुमचे वालों से एक एक करके संपर्क किए। साथ में चल रहे पार्टी कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। इस दौरान उनके प्रतिनिधि अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ रामसूरत बिंद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, संजय कुमार विश्वकर्मा, उपेन्द्र मिश्र समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37111811
Total Visitors
626
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This