जौनपुर : राष्ट्रीय अधिवेशन के बाबत अपना दल एस की बैठक सम्पन्न 

जौनपुर : राष्ट्रीय अधिवेशन के बाबत अपना दल एस की बैठक सम्पन्न 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अपना दल यस पार्टी कार्यालय पर एक विशेष बैठक कर आगामी 4 नवंबर को अपना दल एस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होना सुनिश्चित हुआ है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में इस विषय में एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष शिवनारायण पटेल के अध्यक्षता में जिला कार्यालय वाजिदपुर में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना कर रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पप्पू माली ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को अपना दल यस पार्टी को एक क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त होने के उपरांत अपना दल एस पार्टी नए सिरे से संगठन को नया दिशा नया स्वरूप देने का संकल्प लिया है जिसके तहत आगामी 4 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर अपना दल एस पार्टी का 4 नवंबर सन 1995 डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी ने स्थापना किया था अतः उसी स्थापना दिवस पर अपना दल एस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 4 नवंबर को होना सुनिश्चित हुआ है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जिसमें पार्टी द्वारा चलाए गए 1 माह का विशेष सदस्यता अभियान के तहत जितने सक्रिय सदस्य एवं आजीवन सदस्य पार्टी के बनाए गए हैं वह सभी लोग 4 तारीख के राष्ट्रीय अधिवेशन में आमंत्रित हैं इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वप्रथम पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना सुनिश्चित होगा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वही लोग भाग लेंगे जो पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं आजीवन सदस्य का सदस्यता नए सिरे से लिए हुए हैं इसलिए जो भी पार्टी के सदस्य एवं आजीवन की सदस्यता प्राप्त किए हुए हैं अपना सक्रिय सदस्य कार्ड आजीवन सदस्य कार्ड लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 4 नवंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग करें 11:00 से राष्ट्रीय अधिवेशन का शुरुआत होना सुनिश्चित हुआ है। हमारी पार्टी अपना दल यस अब नए कलेवर में नए रूप में पार्टी को स्थापित करने का प्रयास करेगी आज हमारी पार्टी प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में है हमारी पार्टी आगामी होने वाले निकाय चुनाव मे भी मजबूती के साथ लड़ने जा रही है हमारी तैयारी अब गांव के साथ-साथ शहरों मे भी अपना संगठन का विस्तार और संगठन को मजबूत करने का प्रयास होगा।
इसी कड़ी में हमारी पार्टी आगामी निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी अभी से हम लोग निकाय चुनाव लड़ने इच्छुक कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी-अपनी तैयारी में लग जाए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवनाथ पटेल ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन मे सभी सक्रिय सदस्य आजीवन सदस्य प्रतिभाग करेंगे अतः सभी से अनुरोध है कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में आप सभी लोग पहुंचकर अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपना बहुमूल्य मत देने का कष्ट करें जिससे अपने पार्टी को मजबूती प्रदान हो। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदीन यादव ने किया बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मान सिंह पटेल, गोकर्ण पटेल, अनिल जायसवाल जी लाल प्रकाश पाल, राम सामोद गौतम, राजेश पटेल, संजय चौहान, मंगला प्रसाद बिंद, संतोष पटेल, वीरेंद्र पटेल, राजेश पटेल, सूरज पटेल, अजय पटेल, संजय यादव, डॉ मनीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न 
Next articleजौनपुर : विकासखंड बदलापुर में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया समीक्षा बैठक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?