27.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को वितरित की गयी किट

जौनपुर : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को वितरित की गयी किट

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भण्डार केंद्र पर किसानों को विभिन्न प्रकार के बीजों, उनके बुआई के समय बीजो के उचित प्रबंधन तथा खेतों में बचे अवशेष (पराली) के सही निस्तारण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।गोदाम प्रभारी ने बताया कि रबी फसल के सभी बीज उपलब्ध है। किसानों को बीजों के लिए कहीं भटकनें की आवश्यकता नहीं है। वो अपनी सुविधानुसार उचित मूल्य पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि बीज भण्डार पर 50 से अधिक किसानों को ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह द्वारा मसूर तथा चना के बीजों की किट का वितरण का भी किया गया। कार्यक्रम में किसानों को पराली न जलाने तथा उसके उचित प्रबंधन से सम्बन्धित अति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इस बात पर भी बल दिया गया कि दलहरी व तिलहरी फसलों को अधिक मात्रा में उगाने से किसानों को अधिक लाभ होगा। जिससे उनकी आय बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। किसानों को फसलों में होने वाले अनेकों प्रकार के संचारी रोगों तथा उनसे बचाव के उपायों पर भी विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राज बिहार, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा राजकरन, विजय सिंह विद्यार्थी, आशीष गोस्वामी, राजकुमार यादव, हिमांशु सिंह, विनेश कुमार, पंकज कुमार, एडीम अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37103515
Total Visitors
313
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This