जौनपुर : रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाएं हुई आमने-सामने, वीडियो वायरल
# वीडियो की जांच कराकर की जाएगी उचित कार्यवाही- क्षेत्राधिकारी
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना के अंतर्गत चकरा गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। एक पक्ष के युवक द्वारा फावड़े से महिलाओं के पीटने का वीडियो वायरल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा देवी और बेदीराम के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बीते एक सप्ताह पहले रास्ते के विवाद को लेकर दो दर्जन से अधिक लोग उप जिलाधिकारी से मिल पत्रक सौंप रास्ते के विवाद को सुलझाने की बात को कही।



















