जौनपुर : अकबरपुर गांव में गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्व. जितेंद्र सिंह जिला सेवा प्रमुख आरएसएस के आवास पर शुक्रवार की सुबह आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगो को गुरुदक्षिणा के संबंध से अवगत कराते हुए बताया कि जीवन में गुरु का बहुत ही बड़ा महत्व है उनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। आयोजन में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।