जौनपुर : लापरवाही के चलते प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
राजाबाजार।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के जगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार यादव को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन पर कंपोजिट ग्रांट के दुरूपयोग और पठन पाठन में रूचि नहीं लेने सहित कई अन्य आरोप हैं।

















