जौनपुर : विदाई कराने आये लड़की के पिता को दबंगों ने पीटा
# बारात में हुई मारपीट की रंजिश को लेकर दबंगों ने निकाली भड़ास
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के शेखजादा मुहल्ला में अपनी लड़की की विदाई कराने आये पिता को ससुराल पक्ष के पड़ोसियो ने विदाई के बाद रास्ते में घेर कर लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी।


















