जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में जिले के त्रिलोचन महादेव निवासिनी प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा को बाल वर्ग उपशास्त्रीय गायन (ठुमरी, दादरा) में प्रथम एवं शास्त्रीय गायन (ख्याल) में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विदुषी को जून माह में लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। विदुषी वाराणसी स्थित सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा है। विदुषी जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष डे के देख-रेख में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही है। विदुषी को निर्णायक मंडल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।