40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार, बांटी गई निःशुल्क दवाएं

जौनपुर : शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार, बांटी गई निःशुल्क दवाएं

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देनुआ के प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सात चिकित्सकों के द्वारा सात सौ से अधिक मरीजों का उपचार व निश्शुल्क दवाएं बांटी गई। यह आयोजन स्व. डाॅ अशोक श्रीवास्तव की पावन स्मृति में किया गया।
सर्जन डाक्टर ओपी सिंह, फिजीशियन डाक्टर हर्षविक्रम सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अरविंद यादव व डाक्टर राजेश, हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर सलिल श्रीवास्तव, दंतरोग विशेषज्ञ डाक्टर राहुल सिंह तथा होम्योपैथ चिकित्सक डाक्टर अल्पना विश्वकर्मा ने मरीजों का उपचार किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि हम तमाम गंभीर रोगों की जद में अज्ञानता व गलत खानपान की वजह से आ रहे हैं। खेती में जमकर प्रयोग किए जा रहे रासायनिक खादों से पैदा खाद्यान्न और फास्ट फूड को हम अपने आहार में शामिल कर रहे हैं, जो रोगो की जननी है। इसके अलावा साफ सफाई और स्वच्छता की कमी भी एक प्रमुख कारण है। इस मौके पर नितेश श्रीवास्तव, गोपी श्रीवास्तव, लालबहादुर सिंह, राय साहब विश्वकर्मा, आलोक सिंह, सचेंद्र प्रधान, आनंद, अवनीश, मंगरू गौतम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम लखन सिंह व संचालन प्रमोद पाण्डेय ने किया। आयोजक डाक्टर आशीष श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224433
Total Visitors
767
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This