34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौत

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौत

# पुलिस चिता से शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                    चंदवक घाट निवासी वृद्ध जो गोमती नदी किनारे बने श्रीराम जानकी मंदिर पर रोज की भांति सोया था। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के बरामदे से नीचे मृत पड़ा मिला।उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लगने के निशान थे। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव घर लाए और पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार के लिए किनारे पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को चिता से उतरवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदवक घाट निवासी नन्द लाल नाविक (72) घर से दूर गोमती नदी किनारे बने श्रीराम जानकी मंदिर के बरामदे में दो वर्षों से रात में सोते थे। बुधवार सुबह वह मन्दिर के बरामदे के सामने जमीन पर मृत पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर काफी खून गिरा था। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर बेटे सुनील व सुबास अन्य लोगों संग मौके पर पहुंचे व लाश घर लाए। पुलिस को सूचना दिए बगैर दाह संस्कार के लिए नदी किनारे लाश चिता पर रखे ही थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मंदिर से नीचे गिरने से मौत हुई है। बगैर सूचना शव जलाने जा रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108947
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This