35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में सास बहू गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में सास बहू गम्भीर रूप से घायल

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत खुटहन मार्ग स्थित कटहिया पुल के समीप रविवार दोपहर कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिरने से सास और बहू गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय राजकीय राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया।

खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी शनि यादव पुत्र राधेश्याम शाहगंज से दवा दिलाकर अपनी दादी रमा रानी (65) व माँ इंद्रावती देवी (54) को घर ले जा रहा था। कटहिया पुल के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में रमा रानी व इंद्रावती घायल हो गई। चिकित्सकों ने रमा रानी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117645
Total Visitors
610
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीईओ ने अवैध रूप से चल रहे तीन स्कूलों में लगाया ताला

बीईओ ने अवैध रूप से चल रहे तीन स्कूलों में लगाया ताला खुटहन, जौनपुर।  मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This