26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : सहोदरपुर व सलामतपुर गांव में शान्तिपूर्ण तरीके हुआ मतदान

जौनपुर : सहोदरपुर व सलामतपुर गांव में शान्तिपूर्ण तरीके हुआ मतदान

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
             स्थानीय क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के सलामतपुर और सहोदरपुर गांव में सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव हेतु बनाए गए प्राथमिक विद्यालय बूथों पर मतदान बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। जिसमें दो प्रतिद्वंदियों के बीच एक सौ साठ वोट में 116 लोगों ने अपने अपने मत का प्रयोग किया।

वहीं सहोदरपुर ग्राम प्रधानपति श्यामराज सिंह ने बताया कि गांव में बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रशासन की निगरानी में कराया गया। उन्होंने बताया कि 10 सदस्यों को पहले ही चुना जा चुका था किंतु एक सदस्य के कारण यहां चुनाव कराया जा रहा है जिसमें मतदाताओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक अपने मतों का उपयोग किया। शासन-प्रशासन की निगरानी में मतदान कराया गया। मतदाता कंपोजिट माध्यमिक विद्यालय सहोदरपुर बूथ पर मतदान करने के लिए आये।
श्री सिंह ने बताया कि इस मतदान से ग्रामीणों में जहां संतुष्टि है वही पारदर्शी चुनाव को लेकर सदस्यगण और ग्रामीण भी बहुत ही प्रसन्न हैं। इसी कड़ी में सलामतपुर गांव में मतदान हेतु तीन बूथ बनाये गये थे, प्रत्येक बूथ पर दो-दो सदस्य चुनाव लड़ रहे थे, पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया चली, इस गांव में छः लोग सदस्य पद हेतु खड़े थे जिसमे कुल मिलाकर लगभग 56 फीसदी वोटिंग हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37126964
Total Visitors
552
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This