37.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : स्वच्छ भारत मिशन में 60 और ग्राम पंचायतें चयनित

जौनपुर : स्वच्छ भारत मिशन में 60 और ग्राम पंचायतें चयनित

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
            स्वच्छ भारत मिशन में शाहगंज ब्लाक के 60 और ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और सफाई कर्मियों का डीपीआरसी के माध्यम एक दिवसीय प्रशिक्षण अंबेडकरनगर में होगा। चालू वित्तीय वर्ष में 60 नई ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम बनाए जाने के लिए चयन किया गया है।
चयनित गांवों में एसएलडब्लूएम के कराए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण 10 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक डीपीआरसी अंबेडकरनगर में चलेगा। एडीओ पंचायत लक्ष्मी चंद ने बताया कि इन चार दिनों तक चयनित 60 ग्राम पंचायतों में 15-15 ग्राम पंचायतों का एक एक दिन प्रशिक्षण चलेगा। इन ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और सफाईकर्मियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37135606
Total Visitors
436
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शिष्या के दुष्कर्मी आजीवन सजा काट रहे फलाहारी बाबा को मिली पैरोल

शिष्या के दुष्कर्मी आजीवन सजा काट रहे फलाहारी बाबा को मिली पैरोल  जयपुर। तहलका 24x7              ...

More Articles Like This