जौनपुर : स्वास्थ्य शिविर में पचास मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर : स्वास्थ्य शिविर में पचास मरीजों का हुआ उपचार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 नगर के आरपीडी नर्सिंग होम में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम गाँवो से आये पचास मरीजों के किडनी, पेशाब और प्रोटेस्ट सम्बन्धी बीमारियों का निःशुल्क जांच कर चिकित्सक ने दवा वितरित किया।गौरतलब है कि आरपीडी नर्सिंग होम के संचालक डॉ नवीन यादव बीएएमएस एमडी जनरल सर्जन और सरस्वती युरोकेयर एण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की पहल पर कन्सल्ट यूरोलॉजिस्ट डॉ विकास कुमार ने संयुक्त रूप से पचास मरीजों की जाँच कर चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही दवा वितरित किया।

इस दौरान डॉ विकास ने बताया कि प्रोटेस्ट ग्रन्थी पुरुषों में होती है, चालीस से पचास की उम्र में यह ग्रन्थी बढ़ती है जिसके चलते पेशाब में तमाम प्रकार की समस्या आती है। पेशाब रुक रुक कर होना, पेशाब की धार कमजोर होना, पेशाब में संक्रमण, जल्दी जल्दी पेशाब करने के साथ ही पेशाब रोकने में मरीज असमर्थ हो जाता है। इस समस्या का समय पर उपचार न कराने पर मरीज की किडनी और पेशाब की थैली पर असर पड़ता है, जिसके चलते मरीज तमाम प्रकार की बीमारी से ग्रसित हो जाता है, बढ़ती उम्र के साथ ही लोग इस समस्या को अनदेखा करते है, जबकि उन्हें चिकित्सक के पास जाकर उपचार करना चाहिये और एक स्वस्थ्य जीवन जीना चाहिए।
Previous articleआजमगढ़ : जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड हैं बाहुबली विधायक रमाकांत यादव 
Next articleजौनपुर : श्रीदुर्गा पूजा महासमिति की नवीन कार्यकारिणी घोषित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?