दु:खद ! पुलिस की पीवीआर पर टैंकर पलटा, 3 सिपाहियों की दर्दनाक मौत

दु:खद ! पुलिस की पीवीआर पर टैंकर पलटा, 3 सिपाहियों की दर्दनाक मौत

# एक गंभीर घायल, मृतकों में दो महिला कांस्टेबल, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

# उन्नाव के सफीपुर में देर रात हुआ हादसा

लखनऊ/उन्नाव।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                  राजधानी से सटे जिला उन्नाव में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। एक पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर है। मृतकों में दो महिला सिपाही शामिल हैं। इस हादसे से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़ी पुलिस की पीवीआर गाड़ी पर ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से पीवीआर में मौजूद सभी सिपाही दब गए। हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसा सफीपुर कोतवाली के महदी खेड़ा पुलिया के पास हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में हुए इस सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही जिला प्रशासन को हर संभव मदद किए जाने व दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए। 
चालक/कांस्टेबल कृष्णेंद्र (फाइल फोटो)
हादसा उस समय हुआ, जब एक टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। बताया जा रहा है कि उन्नाव हरदोई मार्ग पर पुलिस की गाड़ी जा रही थी, पीछे से एक टैंकर भी आ रहा था। इसी दौरान सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महदीखेड़ा पुलिया के पास टैंकर ने पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानकर संकरी पुलिया आ गई और टैंकर चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ गया। टैंकर दूध लेकर जा रहा था।
सिपाही रीता कुशवाहा (फाइल फोटो)
हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टैंकर को हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य वाहनों की मदद से टैंकर को हटाकर चारों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। हादसे में महिला सिपाही रीता कुशवाहा, शशिकला और चालक कृष्णेंद्र की मौत हो गई।
कांस्टेबल शशिकला (फाइल फोटो)
घायल सिपाही आनंद को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है, गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के चलते देर रात तक उन्नाव-हरदोई मार्ग बंद रहा, जिससे यातायात बाधित रहा।
Previous articleग्रीन गार्डन मैरेज लॉन एण्ड बैंकेट हाल
Next articleजौनपुर : चार दिव्यांगों को दिया गया ट्राईसाइकिल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?