देश को मजबूत बनाने मे मिसाइल मैन का अहम योगदान- ज़फ़र सरेशवाला
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में मिसाइलमैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती के अवसर पर सैन्य विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों के भारत में रंग भरती मोदी सरकार” नामक शीर्षक पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के प्रथम दिन शनिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया एवं मुख्य अतिथि पूर्व चांसलर, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद जफर सरेशवाला रहे। विशिष्ट अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रो. डॉ रेहान अख्तर एवं डॉ शहजाद अली एवं अतिथि समाजसेवी जितेंद्र यादव रहे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत बुके एवं पुष्प देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने स्वागत किया।

स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने कहा मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ऐसी छवि जफर सरेशवाला जी में नजर आती है क्योंकि समाज एवं देश को आगे ले जाने की सोच के साथ व पूरे देश में कार्य कर रहे है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों एवं कार्यों को हमेशा याद रखना चाहिए और उन्होंने समाज को किस तरह से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है उस पर भी रौशनी डालनी चाहिए। एपीजे अब्दुल कलाम ने मिसाइल बना कर देश को सशक्त एवं मजबूत बनाया एवं विश्व स्तर में देश की पहचान बनाई।

विशिष्ट अतिथि रेहान अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही हम सब को शिखर तक पहुंचने में मददगार होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी जी ने कहा कि गरीब परिवार से निकलकर देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ पद पर विराजमान हुए उन्होंने अनेकों मिसाइलें बनाई एवंम देश को देश को मजबूत एवं सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान एवं अन्य विषयों पर प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जिसको देखकर मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से समन्वयक डॉ शहनवाज खान, प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर, समाजसेवी शाकिर रज़ा, डॉ कमरूद्दीन शेख, डॉ जीवन यादव, डॉ केके सिंह, डॉ नीलेश सिंह, डॉ राकेश कुमार बिंद, डॉ ममता सिंह, डॉ अमजद सिद्दीकी, डॉ ममता सिंह, डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ विवेक विक्रम, डॉ सिकन्दर, डॉ नवाल अहमद, डॉ शाहिद अलीम, सलमान शेख, प्रवीण यादव एवं मोहम्मद हसन ग्रुप आफ कॉलेज परिवार के सभी प्रवक्तागण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से शिल्पी सेठ एवंम अजय सिंह ने किया।
















