35.6 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

दोस्त ने दिया नशे का इंजेक्शन, युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार

दोस्त ने दिया नशे का इंजेक्शन, युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
                क्षेत्र के चिनहट इलाके में नशीले इंजेक्शन की ओवर डोज से न्यू हैदराबाद कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मां शांति निषाद ने इलाके में रहने वाले उसके दोस्त विवेक मौर्या पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
डीसीपी पूर्वी, प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका मुस्कान मूल रूप से बहराइच की हजूरपुर गांव की रहने वाली थी। यहां परिवार के साथ न्यू हैदराबाद में किराए के कमरे में पर रहती थी। मुस्कान की मां शांति ने बताया कि घर के पास रहने वाला विवेक मौर्या अपने साथ ले गया था। एसीपी विभूतिखंड अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मुस्कान बेंगलुरु में नौकरी करती थी। बेंगलुरु जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपित विवेक ने बताया कि मुस्कान ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद स्मैक में दवा मिलाकर इंजेक्शन खुद को और मुस्कान को लगाया था, जिससे उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37160584
Total Visitors
642
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गुटखा खाकर बुलेट चलाने वाली पत्नी से परेशान पतिदेव, छोड़ा घर, तलाक की नौबत

गुटखा खाकर बुलेट चलाने वाली पत्नी से परेशान पतिदेव, छोड़ा घर, तलाक की नौबत आगरा।  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This