धूमधाम से कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का महापर्व
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन है नवमी को विभिन्न पंडालों में धूमधाम से माता की पूजा के बाद हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात तक पंडालों में हवन पूजन का कार्य चलता रहा।इस दौरान हवन पूजन के उपरांत पंडालों में देवी मां के नौ रूप स्वरूप विराजमान नौ कन्याओं का भी पूजन किया गया और उन्हें उपहार भेंट किया गया।
इसी क्रम में रूहट्टा स्थित धार्मिक शिव शक्ति संस्था हनुमान मंदिर पूजन उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से हवन पूजन के उपरांत लगभग 9 कन्याओं के साथ दर्जनों कन्याओं को भी भोजन प्रसाद और उपहार भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के अलावा संरक्षक मंडल के ऋषि सिंह, नंदेश अग्रहरि, पवन जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, बबलू विश्वकर्मा द्वारा कन्याओं का पूजन कराया गया तो वही संस्था के संरक्षक अमित अग्रहरि राजा राम एंड संस द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पवन जायसवाल, उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, महामंत्री नंदेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष पवन मौर्या, व्यवस्थापक बबलू विश्वकर्मा, संगठन मंत्री विक्की श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक हर्षित श्रीवास्तव सहित तमाम संरक्षक मंडल के लोग उपस्थित रहे।