निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी
# खगोलीय ज्ञान के साथ बच्चो में बढ़ेगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण- जिलाधिकारी
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बन रहे निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। लैब के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए लैब रखे गए मशीनों का विधिवत निरीक्षण कर उनके विषय मे जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि विज्ञान का प्रचार- प्रसार प्राथमिक स्तर से होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए बच्चो को तारों और ग्रहों के यथार्थ को जानने के उद्देश्य से डिस्कवरी लैब तैयार कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे टेलीस्कोप, सूक्ष्मदर्शी, ग्लोब, तारामंडल की संरचना, ग्लाइडर आदि के माध्यम से तारों और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी ले सकेंगे। मौके पर मौजूद बीडीओ अनिल सिंह व बीईओ राजीव कुमार यादव को निर्देशित किया कि लैब निर्माण में कहीं से भी कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा ही लैब हर न्याय पंचायत में एक होना चाहिए। लैब निरीक्षण के बाद वे सीधे कक्षा चार के क्लासरूम में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से हिंदी व अंग्रेजी में कविता पूछा तो बच्चों ने बेबाकी से उनको कविता सुनाया। कक्ष की दीवाल पर बनाये वैज्ञानिक पोस्टर के बारे में जानकारी ली।


















