पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर आरोपी पति फरार

पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर आरोपी पति फरार

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
               बाहरी उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र स्थित चंदन पार्क इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार सुबह सूचना मिली कि एक घर के अंदर चार लोग मृत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला और उसके तीनों बच्चों के शव कमरे में पड़े थे।
प्रारंभिक जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।मृतका की पहचान अनीता (काल्पनिक नाम) के रुप में हुई है।बच्चों की उम्र करीब तीन से पांच वर्ष के बीच बताई जा रही है।पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।घर को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह को लेकर वारदात की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इस हृदयविदारक घटना से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
Previous articleNEET PG में सफलता: सुरेश बनेंगे पल्मोनरी विशेषज्ञ
Next articleकिसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?