40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

पुलिसिया तांडव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

पुलिसिया तांडव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

महिला सिपाही ने आरोपित को मारने के लिए दरोगा को पकड़ाया ईंट

मथुरा/लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               यूपी पुलिस का निर्मम कारनामा सामने आया है। पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने अमानवीयता की हद पार कर दी। पहले तो आरोपी को बिना कपड़े पहनाए ही जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। फिर उसने अदालत का आदेश मांगा तो उसे जबरी गाड़ी में ठूंस दिया। आरोपी ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो गिरफ्तार करने गए दरोगा ने उस पर ईंट से कई प्रहार किए और उसके पैर को ईंट से कुचला। वीडियो वायरल होने के बाद मथुरा पुलिस ने दलील दी कि आरोपी गिरफ्तारी विरोध कर रहा था इसलिए बलप्रयोग किया गया।
मथुरा के बलदेव क्षेत्र के वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस आरोपी युवक को कितनी बेदर्दी से पेश आ रही है। उसके साथ बर्बरता होता देख महिलाएं चीख रही हैं और बच्चे रो रहे हैं। वीडियो में ये भी दिख रहा कि पुलिसकर्मी प्राइवेट गाड़ी से युवक को उठाकर ले जा रहे थे। युवक गाड़ी में नहीं बैठा तो दरोगा ने ईट से उसके पैरों पर वार करना शुरू कर दिया। ये देख एक महिला चीख उठी, तो महिला पुलिस ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिस युवक पर पुलिस बर्बरता कर रही है वो धारा 307 के मुकदमे में वांछित आरोपी है, और कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। आरोपी का नाम हरिओम पुत्र महावीर सिंह है। इसके खिलाफ पारिवारिक संपत्ति के विवाद को लेकर अपने ही पिता पर हमला करने और तमंचा लहराने के मामले में भाई राकेश की तहरीर पर 20 अक्टूबर 2023 को धारा 307 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।
वीडियो में नजर आने वाले पुलिस कर्मियों में दरोगा सुरेन्द्र सिंह भाटी, एक महिला पुलिस व एक अन्य पुलिस कर्मी है। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी हमलावर हो गया था। उसको काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माना, तब उसको गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। वह सामान्य तरीके से आ जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। जब नहीं माना तब ऐसा करना पड़ा। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258299
Total Visitors
784
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This