37.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश  घायल

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश  घायल

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           बदमाशों की धर पकड़े के लिए चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार की रात्रि मछलीशहर और तेजी बाजार पुलिस की संयुक्त पुलिस ने एक शातिर  बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश के पैर में गोली गयी है, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान थाना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बैरया गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र चौथीराम के रूप में हुई।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या आदि के 18 मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस ने उसके पास तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से एक बदमाश फरार हो गया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार हुए बदमाश तलाश की जा रही है। समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37134365
Total Visitors
429
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This