34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित हुए डॉ पालीवाल

पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित हुए डॉ पालीवाल

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             पशु चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक सिंह पालीवाल मंगलवार को पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित हुए। उक्त सम्मान उनके द्वारा पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। उनके इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।गौरतलब हो कि द्वारिका माई चैरिटी नामक एक सामाजिक संस्था द्वारा मंगलवार देर शाम जनपद के परियावां क्षेत्र के कुड़वा (बरबसपुर) गांव में पूर्वांचल महोत्सव का आयोजन रखा गया था।
जिसमें संस्था के चयन समिति द्वारा पूर्वांचल के  जनपदों से शिक्षा, कृषि, कला, चिकित्सा व खेल जगत से सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वालों को उक्त सम्मान के लिए 30 लोगों को चयनित किया गया।जिसमें चयनित लोगों को उक्त गांव निवासी व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर राजनाथ चौबे द्वारा पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित करने का कार्य किया गया। इसी क्रम में पशु सेवा के क्षेत्र में चिकित्सा से लेकर सर्जरी के मायने में बेजुबानों के मशीहा के रूप में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए डाक्टर पालीवाल को 2023 का पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। गौरतलब हो कि डाक्टर पालीवाल अपने कम समय की सेवा में अभी तक पशु चिकित्सा, लेख आदि के लिए प्रशस्ति पत्र, सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान व लुई पाश्चर अवार्ड आदि से सम्मानित किए जा चुके हैं। उनके इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37205554
Total Visitors
1060
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This