36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

प्रधानाचार्य परिषद की बैठक संपन्न 

प्रधानाचार्य परिषद की बैठक संपन्न 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की आकस्मिक बैठक आज टीडी इंटर कॉलेज में हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य सुभाष सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 में गठन हुआ है जिसमें सेवा सुरक्षा (धारा-21) समाप्त, तदर्थ/कार्यवाहक प्रधानाचार्य का वेतन देयक समाप्त, पुरानी पेंशन समाप्त (सन् 2005) एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्यों का बिनियमितीकरण समाप्त, तथा स्वबित्त पोषित संस्था -प्रधानगण को निश्चित बेतन देयक की माँग व् अन्य मांगो के संबंध में दिनांक 25 अगस्त 2023 को अपरान्ह 1 बजे टीडी इंटर कॉलेज जौनपुर के सभागार में सभी संस्था प्रधानगण (वित्त पोषित एवम् स्ववित्त पोषित) व शिक्षक नेतागण अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर अपनी सेवा सुरक्षा के लिये अपनी आवाज़ बुलंद करने की रणनीति की रूप रेखा/संघर्ष की योजना की तैयारी की जाएगी।
संगठन कि मज़बूती हेतु आप सभी का सुझाव प्रार्थनीय है। आज की कार्यकारी बैठक में पूर्व जनपदीय अध्यक्ष डॉ पीके सिंह, डॉ सुधाकर उपाध्याय, डॉ राम नयन सिंह व डॉ जेपी सिंह एवम् वर्तमान जनपदीय अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्र सिंह, महामंत्री डॉ शंकराचार्य तिवारी, डॉ जय प्रकाश सिंह बाबा मंडलीय अध्यक्ष, डॉ सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य टीडी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, डॉ विनोद तिवारी प्रधानाचार्य घनश्यामपुर उपाध्यक्ष, डॉ राकेश सिंह कुवर्दा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, डॉ ओम प्रकाश शाही मंत्री, डॉ संजय चौबे संगठन मंत्री, डॉ नीरज उपाध्यक्ष, डॉ ईश्वर यादव कोषाध्यक्ष, अमित मिश्रा संयुक्त मंत्री, दिनेश यादव सदस्य, शिव भूषण चौबे मीडिया प्रभारी, संजय यादव सदस्य आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209921
Total Visitors
860
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रभु श्री राम का जीवन अनुकारीय योग : रेखा रामायणी

प्रभु श्री राम का जीवन अनुकारीय योग : रेखा रामायणी # समाज सेवा भी प्रभु की सेवा : अखिलेशमणि शांडिल्य शाहगंज,...

More Articles Like This