35.6 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

प्रसव पंजिका अपूर्ण होने पर सीएमओ नाराज, दी चेतवानी 

प्रसव पंजिका अपूर्ण होने पर सीएमओ नाराज, दी चेतवानी 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का औचक निरीक्षण किया। डिलीवरी रूम निरीक्षण के दौरान पाया कि डिलीवरी रजिस्टर में अंकन त्रुटिपूर्ण था। कमियों को देख सीएमओ ने नाराजगी जताई, मातहतों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती बच्चे वजन कम था, जबकि रजिस्टर में अधिक दर्शाया गया था। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मृतक शिशु डिलीवरी केस को गंभीरता पूर्वक देखा। की-शीट पूर्ण नहीं होने एवं डिलेवरी रजिस्टर में अपूर्ण अंकन होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया।  संबंधित कर्मचारी को कड़ी चेतावनी दिया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड्स को पूर्ण तथा अपडेटेड करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में चलाए जा रहे संचारी एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाली की साफ सफाई, एंटी लारवा छिड़काव, कचरा निस्तारण अपेक्षा के अनुरूप पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि संचारी अभियान से संबंधित सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी गतिविधियां गुणवत्तापरक ढंग से संपादित कराई जाएं।
दस्तक अभियान के लिए उन्होंने निर्देश दिया की आशा एवं आंगनबाड़ी संयुक्त रूप से भ्रमण कर प्रत्येक परिवार को जागरूक करें। सभी लाभार्थियों का आभा आईडी आवश्यक रूप से बनवाएं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37159472
Total Visitors
739
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब 

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब  # आदर्श आचार संहिता को तार तार करने का वीडियो वायरल,...

More Articles Like This