31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

बदायूं : जघन्य हत्याकाण्ड को लेकर अहिप व राबद कार्यकर्ता आक्रोशित 

बदायूं : जघन्य हत्याकाण्ड को लेकर अहिप व राबद कार्यकर्ता आक्रोशित 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             बदायूं में मासूम बच्चों की हुई निर्मम हत्या के विरोध में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि बदायूं जिले के बाबा कालोनी में कट्टरपंथी जेहादी मुसलमानों द्वारा दो नौनिहाल हिन्दू बच्चों की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गयी।बीते 19 मार्च की शाम को कट्टरपंथी जेहादी मानसिकता वाले साजिद व जावेद ने ठेकेदार विनोद सिंह के पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की नीयत से घर में घुसकर पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी व चाकूओं से हमला किया।
उनके दो नौनिहाल बच्चों आयुष व अहान की गला रेतकर नृशंस हत्या कते हुए तीसरे बच्चे को भी लहूलुहान कर दिया गया। जिहादी मानसिकता रखने वालों द्वारा बदायूं के हिन्दू परिवार पर यह कोई पहला हमला नहीं है। इसके पहले लखनऊ में कमलेश तिवारी, कासगंज के चंदन गुप्ता, राजस्थान में कन्हैया आदि बहुत से नाम हैं जिनकी इन जेहादी कट्टरपंथियों ने हत्याएं की हैं। वक्ताओं ने कहा कि कट्टरपंथी मानसिकता रखने वाले लोग हिन्दू समाज को भयाक्रांत करके दहशत फैलाना चाहते हैं। बदायूं की यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं है। इससे पूरे हिन्दू समाज में रोष व भय व्याप्त है। सम्पूर्ण हिन्दू समाज पुलिस व प्रशासन के साथ खड़ा है। दूसरे हमलावर जावेद पर भी पुलिस द्वारा तात्कालिक सख्त कार्यवाही करनी आवश्यक है।
जिला अध्यक्ष अजय पांडेय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि जेहाद की जननी दारुल उलूम देवबंद पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिये। नौनिहाल बच्चों की नृशंस हत्या करने वाले जावेद का भी तत्काल प्रभाव से एनकाउंटर किया जाय। पीड़ित हिन्दू परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कार्यवाही जाए। पीड़ित परिवार को तत्काल 5 करोड़ रुपये का मुआवजा व मां को सरकारी नौकरी दी जाए।
इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, कृष्णदत्त दूबे, चंद्र प्रकाश तिवारी, रमेश मिश्र, पवन राय, आजाद शुक्ल, सुरेंद्र यादव, रूद्र प्रताप श्रीवास्तव, मीना देवी आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37131903
Total Visitors
585
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This