29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

“बुरा ना मानें आपके अधिकारी बेलगाम हैं”

“बुरा ना मानें आपके अधिकारी बेलगाम हैं”

# राज्यसभा सांसद के सामने छलका व्यापरियों का दर्द 

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
            भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मोदी सरकार में मंत्री और सांसद अलग अलग जगहों पर “मोदी सरकार के 9 साल” कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसा ही एक सम्मेलन लखनऊ में भी आयोजित किया गया था, लेकिन इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बृजलाल के लिए स्थिति तब असहज हो गई, जब वहां मौजूद व्यापारियों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया।
दरअसल, लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों के लिए “प्रधानमंत्री के 9 साल बेमिसाल” सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें राज्यसभा सांसद बृजलाल शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान एक व्यापारी ने खड़े होकर अपना दर्द बयां करना शुरू किया। व्यापारी ने कहा “बुरा ना मानें आपके अधिकारी बेलगाम हैं” ऑफिसों के चक्कर लगा-लगा कर थक गए लेकिन काम नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले व्यापारी ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीपीएस अनेजा थे। उन्होंने कहा.. कमल की बटन दबाकर आते हैं। भइया चलकर हमारा काम कराओ। थोड़ी सी समस्याएं ऐसी हैं, जिनकी कोई सुनवाई नहीं है। आज मैं एक साल से लखनऊ प्राधिकरण के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन काम नहीं हो रहा है।
दरअसल, अनेजा ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट्स फ्री होल्ड का मामला उठा रहे थे। उन्होंने कहा, हमारे व्यापारियों के प्लॉट फ्री होल्ड नहीं हो रहे हैं। इससे काफी दिक्कत हो रही है। शासन से और नगर निगम से सारी चीजें पूरी हो गईं इसके बाद भी बार-बार दौड़ाया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37123756
Total Visitors
560
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This