33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

मनु कन्याओं के वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रोता 

मनु कन्याओं के वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रोता 

सुईथाकला, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के समोधपुर में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन मनु कन्याओं के वर्णन के साथ शुरू हुई। प्रसंग का वर्णन करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पं. वेद प्रकाश पाण्डेय ने मानव उत्पत्ति का श्रेय मनु और सतरूपा को दिया। भगवान कपिल के जन्म सहित कथावाचक द्वारा शिव विवाह और भक्त राज ध्रुव की कथा के साथ लोगों से सदाचरण करने की अपील की।
क्षेत्र के समोधपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा की शुरुआत विधि विधान के साथ व्यासपीठ और भागवत पुराण के पूजन अर्चन, आरती से हुई। प्रसंग की कड़ी में शिव विवाह के वर्णन के दौरान कथावाचक ने विवाह को एक पवित्र संस्कार बताते हुए संस्कार विहीन जीवन को व्यर्थ कहा।
कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अन्त में आयोजक इन्द्रसेन तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस  दौरान राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विनोद सिंह, अनिल कुमार, अन्जनी सिंह समेत तमाम श्रोता श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37213520
Total Visitors
948
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This