27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             मीरगंज थाना क्षेत्र के बिलरा मोड़ के पास हुई दो बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
शनिवार सुबह महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी राजेश गिरी (50) पुत्र रामपति अपने छोटे भाई कन्हैया लाल (40) के साथ बरसठी थाना क्षेत्र के मियाचक में बेटी के विवाह के लिए लड़का देखने जा रहे थे। अभी दोनो मीरगंज थाना क्षेत्र के बिलरा मोड़ से आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। घटना में राजेश गिरी के सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं कन्हैयालाल और दर्शन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस की सहायता तीनों को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने राजेश की मौत की पुष्टि करते हुए अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मीरगंज पुलिस ने राजेश गिरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर महराजगंज से पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक राजेश गिरी बिहार के पूर्वी चंपारण के एक मठ में रहते थे। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां है। सभी बिहार में ही रहते थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220763
Total Visitors
711
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This