34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

मकान के नक्शे पर चल रहे अवैध होटल को एलडीए ने किया सील 

मकान के नक्शे पर चल रहे अवैध होटल को एलडीए ने किया सील 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
               गोमतीनगर के विशालखंड में एलडीए ने मंगलवार को जिस होटल मिलानो एवं कैफे को सील किया उसका नक्शा मकान का पास कराया गया था। मकान के नक्शे पर होटल को बना लिया। एलडीए ने होटल को सील करने के बाद प्रबंधक को नोटिस जारी कर 12 जनवरी को जवाब तलब किया है।
जोनल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विशाल खंड में भूखंड संख्या 2/91 के 200 वर्ग मीटर पर यह व्यवसायिक परिसर दो मंजिल का है, और तीसरे मंजिल पर टीन शेड को डाला गया है। सीलिंग के दौरान जिम्मेदार नहीं मिले, जिसके कारण प्रबंधक के नाम से नोटिस होटल में देकर सूचना को चस्पा कर दिया गया है। 12 जनवरी को सुनवाई में कोई नहीं आएगा तो होटल को गिराने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। होटल को सील करने के बाद कोई नक्शा पेश नहीं किया जा सका।

होटल मालिक अभी फरार है, उसकी लोकेशन दिल्ली की मिली है। पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। इस मामले में पकड़े गए पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि होटल में देर रात बज रहे डीजे को बंद कराने गए मेजर की कार में आग लगाए जाने के बाद ही मेजर की शिकायत पर एलडीए ने होटल सील करने की कार्रवाई की है।

# गोमतीनगर में ऐसे 75 होटल

होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना कि गोमतीनगर में ऐसे 75 होटल है, जो घरों में चल रहे हैं। ऐसे होटलों पर नाम के बोर्ड नहीं लगे, जिसमें ऑनलाइन कमरे बुक होते। ऐसे होटलों की जानकारी एलडीए के इलाकाई इंजीनियरों को भी है, मगर कार्रवाई करना तो दूर, नये होटल सरपरस्ती में बन रहे हैं। जिनके भी नक्शे आवासीय हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107312
Total Visitors
630
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This