23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होंगे ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होंगे ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह

# साहित्य, शिक्षा व समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए गाजियाबाद में होगा सम्मान

सुलतानपुर। 
राहुल सिंह 
तहलका 24×7
             राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को शिक्षा, साहित्य व समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गाजियाबाद के एसबी रिकार्डस एकेडमी में रविवार इक्कीस जनवरी को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जीतेन्द्र बच्चन ने पत्र भेजकर सम्मान की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान देश का प्रतिष्ठित और चर्चित सम्मान है। कार्यक्रम में देश के अलग अलग प्रदेशों के कुल इक्कीस प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
उल्लेखनीय है कि ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा व पत्रकारिता आदि क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक सम्मान पा चुके हैं। पिछले एक दशक से जनपद की विभिन्न संस्थाओं के साथ विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
श्री सिंह को मिलने वाले इस सम्मान पर महाविद्यालय परिवार सहित जनपद के शिक्षकों, साहित्यकारों व समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197759
Total Visitors
643
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This