मां-बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

मां-बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

प्रयागराज।
तहलका 24×7
              सोरांव थाना क्षेत्र के सघनगंज रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने अपने छह साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो ट्रैक पर मां-बेटे के शव पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
         
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर से रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रही थी। उसके हाथ में एक पॉलीथीन थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह इलाके की रहने वाली नहीं लग रही थी, क्योंकि इससे पहले उसे कभी यहां नहीं देखा गया। फिलहाल महिला और बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी से संबंधित तहरीरों को खंगाल रही है।सोरांव पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह, इसकी जांच जारी है।
Previous articleअमेरिका के टैरिफ झटके के बाद भारत की नई रणनीति: 30 देशों में बढ़ेगा निर्यात
Next articleकोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों पर शिकंजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?