मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के उपाध्याय पुत्र गांव निवासी व बजरंग दल के पूर्व संयोजक अनुपम शर्मा ने भाई अनुराग के हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार समेत अपनी सुरक्षा को लेकर शनिवार को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
गौरतलब हो कि बीते बुधवार सुबह अनुराग शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने के बाद से समूचा परिवार भयभीत है।

पुलिस ने खुटहन थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र अद्या सिंह और धिरौली नानकार निवासी परमेश कुमार समेत कुल छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में लगी है। लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मृतक के भाई अनुपम शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार समेत अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
















