25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

मुजफ्फरनगर : दोस्त को घर बुलाकर उसकी हत्या कर कमरे में दफनाया शव

मुजफ्फरनगर : दोस्त को घर बुलाकर उसकी हत्या कर कमरे में दफनाया शव

# फर्श पक्का करा उसी पर चारपाई डालकर चार साल से सोता रहा आरोपी 

मुजफ्फरनगर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
              मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव नरा में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मोहम्मद हसन व सलमान में दोस्ती थी। दोनों का रोजाना मिलना जुलना होता था। घटना वाले दिन सलमान ने मोहम्मद हसन को घर बुलाया था और वहां पर कहा-सुनी होने पर तलवार से वार कर हत्या कर दी और कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। बाद में कमरे में पक्का फर्श करा कर जहां शव दबाया था, उसी के ऊपर चारपाई डालकर वह चार साल तक सोता रहा।
सलमान पिछले कई साल से गुमशुम रहता था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। इसकी वजह किसी को पता नहीं थी। अब लोग कहने लगे हैं कि हत्या करने के कारण ही उसकी यह स्थिति थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस भी उसके अवसाद में होने की वजह हत्या ही मान रही है। जिस समय हसन की हत्या की गई, उन दिनों सलमान घर पर अकेला रहता था। घटना के समय आरोपी के परिजन पसौंडा गाजियाबाद में रहते थे।
नरा निवासी गबरू के पांच बेटों में हसन दूसरे नंबर का था। उसके अलावा सलीम, दीन मोहम्मद, नूर मोहम्मद और शकील चार बेटे हैं। हसन गांव में मेहनत मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी नाजमा और दो बेटी खुशबू, मेहरान व बेटा शायान व मेहरा हैं। मोहम्मद हसन 25 नवंबर 2018 को मजदूरी करने के लिए निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं आया था।
गांव में एक मौत होने पर कब्रिस्तान में मोहम्मद हसन का बड़ा भाई सलीम और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला सलमान भी गया था। सलमान ने बातों-बातों में सलीम से पूछा कि उसके लापता भाई हसन का कुछ पता चला… सलीम ने इन्कार किया तो आरोपी बोला पता कैसे चलेगा, उसी दिन मैंने उसे मार दिया था। सलीम ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। सलमान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों को भी उसके दावे पर यकीन नहीं हुआ। बाद में उसने और भी कई ग्रामीणों से यह बात कही। कुछ लोगों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सलीम अपने परिजनों के साथ सलमान के घर पहुंचा और सलमान के बताए स्थान कमरे के फर्श को हथौड़ों से तोड़ना शुरू कर दिया। गड्ढे से पहले एक चप्पल और एक हड्डी मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मंसूरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों, ग्रामीणों की मदद से गड्ढे की खुदाई कराई तो वहां से कंकाल निकल आया, जिसके बाद पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया। जिस गड्ढे में मोहम्मद हसन की हत्या कर शव दबाया था। वह पांच से छह फुट गहरा था। परिजनों, ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में गड्ढा खोदा जा रहा था, जैसे-जैसे मिटटी बाहर आ रही थी वैसे-वैसे परिजनों का कलेजा मुंह को आ रहा था। लगभग पांच घंटे की खुदाई के बाद गड्ढे में एक कंकाल दिखाई दिया तो परिजनों की चीत्कार दूर तक गूंज गई। माहौल गमगीन हो चला था। ग्रामीणों ने किसी तरह मृतक मोहम्मद हसन के पिता गबरू, भाई सलीम व अन्य को संभाला।
आरोपी सलमान ने बागपत निवासी साजिया से 2011 में शादी की। 2017 में वह उसे छोड़कर चली गई थी। बाद में दिल्ली निवासी समरीन से 2019 में शादी की थी। वह भी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके पीछे आरोपी का समलैंगिक होना वजह बताया जा रहा है। आरोपी सलमान के अलावा घर पर उसके पिता सहाबुदीन, मां फातिमा, छोटा भाई जुनेद रहता था। सलमान व जुनेद कुछ काम नहीं करते थे। पिता गांव में ही हकीम है। उनकी कमाई से ही परिवार का गुजारा चलता है।
इस संदर्भ में सीओ खतौली राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता गबरू की तहरीर पर आरोपी सलमान व उसके भाई जुनेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। आरोपी सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। वहीं थाना प्रभारी, मंसूरपुर बिजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि मृतक और आरोपी में समलैंगिक रिश्ते थे। अन्य बिंदुओं के साथ ही इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177508
Total Visitors
553
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This