37.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

लखनऊ : हज यात्रा पर अनावश्यक खर्चों के कटौती की बनी सहमति 

लखनऊ : हज यात्रा पर अनावश्यक खर्चों के कटौती की बनी सहमति 

# खर्च में एक लाख रुपये तक की कमी आने का अनुमान 

# हज के लिए उम्र सीमा भी हटी, हर उम्र के लोग कर सकेंगे हज 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               हज के मुकद्दस सफर पर जाने की ख्वाहिश रखने वालों को इस बार हज खर्च में राहत मिल सकती है। शनिवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक में हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में कटौती करने पर सहमती बनाई गई। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मोहसिन रज़ा ने बैठक से लौटने के बाद हज यात्रा के कुल खर्च में यात्रियों को लगभग एक लाख रुपयों की बचत होने का दावा किया है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक हज यात्रा को लेकर कई अहम फैसले लिये गए। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में कटौती करेगी। इससे हज यात्रियों को यात्रा पर लगभग एक लाख रुपयों तक की बचत होगी। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व में की गई अनियमितताओं की तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार हज से पहले प्राइवेट संस्थाएं आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं करेंगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा हज कमेटी हाजियों को अनावश्यक लंबे प्रोसेस के बजाय अब आसानियां प्रदान करेंगी, ताकि यात्रियों को लंबी चौड़ी प्रक्रिया से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि खाली समय में हज हाउस का प्रयोग निर्धन और असहाय महिलाओं के उत्थान से जुड़े कार्यों के लिये करने पर भी निर्णय लिया गया है।
महिला हज यात्रियों को हज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा से संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए महिलाओं की कमेटी गठित की जाएगी जो पूरी यात्रा के दौरान महिला आजमीन की मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीनो की उम्र सीमा 65 वर्ष समाप्त कर दी है। अब सभी उम्र के लोग हज के लिए आवेदन कर सकेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37039781
Total Visitors
473
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This